फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी रोके जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा के दान के पुरा गांव में नाबदान का पानी रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के दान के पूरा गांव में नाबदान का पानी निकासी रोक दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों वग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव में नाली ,खड़ंजा, आवास व शौचालय की दरकार है। गांव में नाबदान के पानी की निकासी के लिए पूर्व में बनी नाली को रास्ता निर्माण के दौरान पाट दिए जाने से पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का भय सता रहा है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान तक की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें