फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप लगवाने के लिए पांच हजार घूस लेते ग्राम सचिव गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2020 12:51 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

चंदौली जिले के विकासखंड के पीथापुर गांव के सचिव विनोद कुमार सेठ को बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सकलडीहा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी ये रुपये हैंडपंप लगवाने के लिए ले रहा था।

विज्ञापन


पीथापुर गांव के पूर्व प्रधान के पति व सपा नेता संजय प्रताप सिंह हैंडपंप लगवाने के लिए काफी दिनों से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि इसके लिए ग्राम सचिव पांच हजार रुपये मांग रहा था। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से कर दी। बुधवार की दोपहर दो बजे सचिव विनोद कुमार सेठ ने संजय सिंह को घूस के लिए कार्यालय में बुलाया था।

इसके बाद संजय ने जैसे ही रुपये विनोद को दिए, एंटी करप्शन की टीम ने विनोद को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए। एंटी करप्शन की टीम आरोपी को सकलडीहा कोतवाली ले आई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि पांच हजार रुपये घूस लेते सचिव को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें