फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की बंद रही ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मेडिको एसोसिएशन के आह्वान के चलते मंगलवार को जिले के निजी चिकित्सालयों की ओपीडी सेवाएं बंद रही। चिकित्सक अस्पताल के बाहर कार्य बहिष्कार का बोर्ड लगाकर गेट बंद रखा। एक पूर्व विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा चिकित्सक नाराजगी जता रहे हैं। इसके पूर्व चिकित्सक डीएम से मिलकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग अस्पतालों में पहुंच चिकित्सकों के साथ सही ढंग का व्यवहार नहीं कर रहे है। ऐसे में चिकित्सकों की नाराजगी को देखते हुए जिला मेडिको एसोसिएशन के लोगों ने सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की थी। साथ पूर्व विधायक के द्वारा डाफी स्थित एक निजी अस्पताल में संचालक से हुई बहस का भी जिक्र किया। कहा कि जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। चिकित्सकों के द्वारा मंगलवार को कार्य बहिष्कार के चलते जिला मुख्यालय स्थित ज्यादातर अस्पतालों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं अस्पतालों के बंद रहने से दूर दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। सीएमओ डा. आरके मिश्रा ने बताया कि निजी अस्पतालों में उपचार नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके चलते मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधा प्रदान की गई। बंदी को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए ओपीडी सेवाओं को दुरुस्त रखा गया था। इसके चलते मरीजों का बेहतर उपचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें