फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने जड़ा ताला

Sat, 04 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नारेबाजी करते प्रधान।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक द्वारा लगातार उपेक्षा से नाराज प्रधानों ने शुक्रवार की शाम विकास खंड कार्यालय पर ताला जड़ दिया तथा सीडीओ एवं पीडी को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। बाद में कोतवाल के समझाने-बुझाने के बाद प्रधानों ने कार्यालय का ताला ढाई घंटे बाद खोल दिया। प्रधानो ने सीडीओ तथा पीडी को हटाने के लिए शनिवार से ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना देने का ऐलान किया। 
विज्ञापन

चकिया विकास खंड में चकिया, नौगढ, शहाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक बुलायी गई थी। इसी दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष बब्बन यादव के नेतृत्व में प्रधान सीडीओ से विकास के मुद्दों पर बात करने के लिए विकास खंड सभागार में बैठ कर इंतजार करने लगे, लेकिन सीडीओ प्रधानों से बात किये बिना गाड़ी में बैठकर चले गये। इससे नाराज प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए विकास खंड कार्यालय से बीडीओ दुष्यंत मौर्या सहित सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर दोपहर 3 बजे ताला जड़ दिया। 
प्रधानों ने कहा कि वे चौदहवें वित्त आयोग के कार्यों के बाधित होने, कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा अवैध वसूली करने, मनरेगा के कार्यो के लिए 50 ग्राम पंचायतों को वित्तीय स्वीकृति न दिये जाने जैसे मुद्दो पर सीडीओ से बातचीत करनी थी। बाद में पहुंचे कोतवाल आनंद कुमार सिंह के समझाने पर प्रधानों ने साढे 5 बजे ताला खोल दिया। इस दौरान प्रधान रामकृष्ण देव गौड़ा, अमित सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनिल पटेल, विजय पटेल, हीरालाल यादव, मोहन पासवान, जनार्दन सिंह मुन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 संजय मौर्या, अवधेश यादव, चन्द्रजीत यादव, रणजीत यादव, उपेन्द्र बहादुर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें