फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भागलपुर से नई दिल्ली जा रही अप विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इससे ट्रेन डेढ़ घंटे तक पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में इंजन बदल कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

विक्रमशिला एक्सप्रेस मंगलवार की रात 08:22 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या सात पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद आगे रवाना होने लगी, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद इंजन की गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दूसरा इंजन लगाया गया। रात दस बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस रुकी थी। इंजन बदल कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें