फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लावारिस बैग को देख सतर्क हुई जीआरपी, यार्ड में पड़े थे पांच बैग, 20 किलो गांजा बरामद

Wed, 07 May 2025 12:33 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

जीआरपी की गश्त चल रही थी इसी बीच जीटीआर ब्रिज के नीचे लावारिस बैग दिखने से हलचल बढ़ गई। कुल पांच बैग पड़े थे चेकिंग की गई तो इसमें 20 किलों गांजा बरामद हुआ। जीआरपी अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों से मादक पदार्थों की तस्करी कम नहीं हो रही है। शराब के साथ गांजे आदि की तस्करी धड़ल्ले से हाे रही है। सोमवार को देर शाम जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को गश्त के दौरान जीटीआर ब्रिज के नीचे लावारिश हाल में पांच बैग पड़े मिले। बैग को खोलकर जांच की गई तो उसमें गांजा मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में आरपीएफ निरीक्षक पीके रावत के साथ संयुक्त रूप से सोमवार की शाम स्टेशन और उसके आसपास यार्ड में गश्त चल रही थी। टीम जब रेलवे स्टेशन के बाहर जीटीआर ब्रिज के नीचे रेलवे यार्ड में पहुंची तो रेललाइन के किनारे पांच बैग लावारिश हाल में पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि जब बैग खोलकर जांच की गई तो गांजा मिला। बैग थाने ले आकर गांजे का वजन कराया गया। बैग में 20 किलो गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत एक लाख रुपये है। गांजा तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें