नियामताबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के तहत विजयादशमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए शुक्रवार को नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा हसनपुर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संघ के उद्देश्यों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राणा प्रताप सिंह ने बताया कि किस प्रकार संघ की विचारधारा राष्ट्रहित में कार्य करती है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना प्रमुख लक्ष्य है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विजयादशमी परंपरा नहीं, बल्कि यह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से समाज में एकता, संगठन और देशभक्ति की भावना को मजबूती मिलती है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष उत्सव को और अधिक प्रभावशाली व सार्थक बनाने की दिशा में योजनाएं बनाई गईं। कार्यक्रम में राम दीहल बिंद, विवेक सिंह, सतीश बिंद, सतीश यादव, नर्सिंग, आनंद कुमार, संतोष, रामचंद्र बिंद रमाशंकर मिश्रा आदि ने आयोजन की जिम्मेदारियां संभालने का संकल्प लिया और क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। बैठक का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।