फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश मेंे पेड़ के साथ गिरे बिजली के चार खंभे

विज्ञापन
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर गिरे बिजली के पोल को हटाते बिजली निगम के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। जिले में शुक्रवार की रात मौसम ने करवट बदली। शाम साढ़े सात बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव हो गया। वहीं अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर संघति गांव के हरा पेड़ गिर गया। पेड़ में उलझ कर बिजली के चार पोल गिर गए। इससे एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। वहीं 24 गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर मौसम गर्म रहा। शाम साढ़े सात बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। गरज चमक और आंधी के बीच एक घंटे तक बारिश हुई। इससे जगह जगह जल भराव की स्थिति हो गई। इससे दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण में परेशानी हुई।
आंधी और बारिश के कारण अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर पेड़ गिर जाने से चार विद्युत खंभा धराशाई हो गया। इससे अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
वहीं 24 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।विद्युत कर्मचारियों के पहुंचने के बाद सड़क से खंभा हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ। हालांकि बनौली फीडर से संबद्ध 24 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया की सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें