विद्युत विभाग और विजिलेंस विभाग की टीम ने गुरुवार को सदर कोतवाली
क्षेत्र के चार गांवों में छापेमारी की। टीम के निशाने पर बिजली के
बड़े चोर रहे।
इस दौरान बगैर कनेक्शन के आटा चक्की और निजी नलकूप
चलाने वाले तीन लोग पकड़े गए। दो लोगों से बतौर शमन शुल्क दो लाख
रुपये की वसूली की गई। जबकि एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। विभाग
की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में खलबली रही।
एक्सईएन रामकुमार के
निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से एसडीओ राजकुमार, जेई धर्मेंद्र मल्ल,
अनिल सिंह और विजिलेंस विभाग की टीम ने बरंगा गांव में छापेमारी की।
यहां एक व्यक्ति कई वर्षों से बिजली की चोरी कर आटा चक्की चला रहा था।
छापेमारी की सूचना पर वह वहां से भाग निकला।
टीम ने उसका केबल जब्त
कर लिया। इसके बाद टीम दरवेशपुर गांव पहुंची यहां भी बत्ती पंखा का
कनेक्शन लेकर दो लोग आटा चक्की चलाते मिले। दोनों के के बल जब्त कर लिए
गए। इस दौरान कई अन्य उपभोक्ताओं के लोड भी बढ़ाए गए।
विभागीय
टीम ने सुल्तानपुर और बिसौरी गांव में भी छापेमारी की। एक्सईएन
रामकुमार ने बताया कि अभियान में दो लाख की राजस्व वसूली की गई और एक के
विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया।
बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
वसूली के साथ ही जहां बिजली चोरी की सूचना प्राप्त होगी वहां
विजिलेंस विभाग की टीम के साथ छापेमारी की जाएगी। उपभोक्ता चुकाकर और
बचाकर बिजली का इस्तेमाल करें।