फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वर्दी के रौब में चूर दरोगा का वीडियो वायरल, बोले- एक हजार जूता मारकर पहना दूंगा जूते की माला

Fri, 19 Dec 2025 07:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में सकलडीहा कोतवाली पर तैनात दरोगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा का किसी मामले में गाली देते हुए जूते से पिटाई कर जूते की माला पहनाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली में शुक्रवार को गाली देते हुए एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में तैनात दरोगा की पहले भी जनता से अभद्रता की शिकायत होती रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन


क्या है मामला
शुक्रवार को सकलडीहा कोतवाली में तैनात दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी मामले में मां की गाली देते हुए सुनाई दे रहें है। गाली देने के बाद दरोगा जी मुकदमा लिखने के साथ ही एक हजार जूता मारकर जूते की माला पहना दूंगा ऐसी धमकी दे रहें है। 

कोतवाली में तैनात दरोगा की कई बार शिकायत भी जनता द्वारा की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वीडियो वायरल होने के बाद तरह- तरह की चर्चा हो रही है। सीआ स्नेहा तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें