फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: क्राइम ब्रांच कर्मियों की खुलेआम गुंडई का वीडियो वायरल, शिवसेना जिलाध्यक्ष की पिटाई का मामला उजागर

Tue, 03 Aug 2021 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार से नाराज होकर 30 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 27 जुलाई को क्राइम ब्रांच (स्वॉट टीम) के लोगों ने उन्हें पीटा था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में क्राइम ब्रांच (स्वॉट) टीम में तैनात पुलिसकर्मियों की खुलेआम गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सादे लिबास में पुलिसकर्मी शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान और उसके सहयोगी के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामला कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार से नाराज होकर 30 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा था। उन्होने आरोप लगाया था कि 27 जुलाई को वह नगर के गंगा रोड पर किसी कार्यक्रम में जाने के लिए सहयोगियों के साथ खड़े थे। इस दौरान क्राइम ब्रांच (स्वॉट टीम) के लोग वहां पहुंचे और मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान लोगों ने सिर पकड़कर मारा और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होने के बाद अब लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो रही है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि मौके पर निरीक्षक अतुल नरायन सिंह, सत्येंद्र यादव, अमित सिंह, आनंद सिंह, नीरज मिश्रा, अमित यादव पुलिसकर्मियों की करतूत उजागर हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं महकमे की छवि को दागदार करने का कार्य किया है। सदर सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद सत्यता स्पष्ट होगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो उनके खिलाफ जरुर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें