फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ये कैसी व्यवस्था... जिला अस्पताल के एंबुलेंस से ढोई जा रही खाद, वीडियो वायरल; होगी जांच

Mon, 20 Jan 2025 10:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News : चंदौली जिले के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय का एक  वीडियो सोमवार को जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा है कि मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस से खाद ढोई जा रही है।  
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एंबुलेंस से ढोई जा रही खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के जिला अस्पताल के एंबुलेंस से अब खाद की बोरी ढोई जा रही है। दरअसल चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में खड़ी एंबुलेंस में खाद लदे होने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हुई। जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि एंबुलेंस अस्पताल की है। उसमें खाद की बोरी कैसे रखी गई है इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
चंदौली जिले में दो जिला संयुक्त चिकित्सालय हैं। एक चंदौली जिला मुख्यालय पर पं.कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय और दूसरा चकिया का जिला संयुक्त चिकित्सालय। दोनो प्रमुख अस्पतालों में रोजाना दो हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने आते हैं। खासकर चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के वनांचल में होने की वजह से उपयोगिता ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ और चकिया के ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते और वाहन न होने से अक्सर कई लोगों की हालत अस्पताल पहुंचते पहुंचते खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों की हमेशा से एंबुलेंस को लेकर शिकायत होती है कि अगर एंबुलेंस होती तो इलाज जल्द और बेहतर तरीके से हो सकता था। लेकिन सोमवार को वायरल वीडियो ने सबकी पोल खोल दी। मरीज ढोने के लिए भले एंबुलेंस न हो लेकिन खाद की बोरी ढोने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जा रहा है।

क्या बोले अधिकारी
वायरल वीडियो में दिख रही एंबुलेंस संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया की है। उसमें खाद और कुछ अन्य सामाग्री की बोरी है। इसकी जांच जल्द ही कराई जाएगी। जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आर.बी. सिंह, प्रभारी अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें