फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, सीओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 01 Feb 2022 12:57 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हाथ में पिस्टल लेकर वीडियो बनाते हुए एक युवक का वीडियो सोमवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को एडीजी, डीएम, यूपी पुलिस और पुलिस को ट्वीट करते हुए शिकायत की गई कि युवक चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम महेशी का रहने वाला है।

विज्ञापन


वह पिस्टल लेकर लोगों को डरा रहा है। इसके बाद चंदौली पुलिस ने थानाध्यक्ष को जांच का आदेश दिए जाने की बात कही। विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में लाइसेंसी हथियारों को जमा करना है।

ऐसे समय में हथियार का प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर लाइसेंसी हथियार होगा तो वह थाने में जमा होगा पर यदि वह दो नंबर का हथियार होगा तो युवक जेल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें