फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक से थूक चटवाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर एक युवक का दूसरे युवक से थूक चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के इन्कार करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान आंशु सिंह निवासी भगतपुरा, थाना बबुरी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि यह वीडियो लगभग 9 से 10 माह पुराना है। मामले में जमालपुर थाना मिर्जापुर में प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद बबुरी थाने की पुलिस ने आरोपी आंशु सिंह को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें