फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चंदौली में गोवंश का चमड़ा निकालने का वीडियो वायरल, सफाई कर्मी  हिरासत में

Tue, 19 Jan 2021 11:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरा गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र के बाहर तीन मृत गोवंश का चमड़ा निकालने का मंगलवार को वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी शवों पर मिट्टी डालकर भाग गए। एसडीएम और सीवीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में दिखाई दे रही एक सफाई कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को पटपरा गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र के बाहर मृत पशुओं को दफनाए जाने वाले स्थान पर तीन मृत गोवंश का चमड़ा निकालने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर एसडीएम पीडीडीयू नगर सीपू गिरी व मुख्य पशु चिकित्सक डा. एसपी पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने निवर्तमान प्रधान, चिकित्सक, सफाईकर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान तीन गोवंश को दफनाए जाने की बात सामने आई। मौके पर गोवंश के शवों समेत एक स्थान पर निकाला गया चमड़ा मिला। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आश्रय स्थल पर कई पशुओं में नहीं मिली टैगिंग
पशु आश्रय केंद्र पर रहने वाले पशुओं की टैगिंग की जाती है। जबकि मंगलवार को पशु आश्रय केंद्र पटपरा पर मौजूद कई गोवंशों की टैगिंग नहीं की गई थी। जिन पशुओं की टैगिंग हुई थी, उनमें से कुछ के कान से टैग निकाल लिए गए थे। इसको लेकर पशुओं की संख्या में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

केंद्र पर कई पशुओं की हालत काफी खराब दिखाई दी। लोगों ने पशुओं को सूूूखा भूसा और गंदा पानी पिलाने का आरोप लगाया। इस संबंध में पशु चिकित्सक डा. सूर्यप्रकाश ने बताया कि कान पकने के चलते टैग उतार दिया गया था। पशुओं की टैगिंग नहीं होने के मामले में सीवीओ डा. एसपी पांडेय ने जांच की बात कही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें