आश्रय स्थल पर कई पशुओं में नहीं मिली टैगिंग
पशु आश्रय केंद्र पर रहने वाले पशुओं की टैगिंग की जाती है। जबकि मंगलवार को पशु आश्रय केंद्र पटपरा पर मौजूद कई गोवंशों की टैगिंग नहीं की गई थी। जिन पशुओं की टैगिंग हुई थी, उनमें से कुछ के कान से टैग निकाल लिए गए थे। इसको लेकर पशुओं की संख्या में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
केंद्र पर कई पशुओं की हालत काफी खराब दिखाई दी। लोगों ने पशुओं को सूूूखा भूसा और गंदा पानी पिलाने का आरोप लगाया। इस संबंध में पशु चिकित्सक डा. सूर्यप्रकाश ने बताया कि कान पकने के चलते टैग उतार दिया गया था। पशुओं की टैगिंग नहीं होने के मामले में सीवीओ डा. एसपी पांडेय ने जांच की बात कही है।