फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घूसखोरी का वीडियो वायरल, एसपी ने प्रधान लिपिक और यातायातकर्मी को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर और ट्वीट कर एसपी चंदौली ऑफिस में घूसखोरी का आरोप लगाया। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें 14 सेकंड का एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक यातायात कर्मी एसपी कार्यालय के बाबू को पैसे दे रहा है। इस मामले में एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने सीओ सदर से जांच कराई और प्रधान लिपिक और यातायातकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे यातायात कर्मी चंदौली में तैनात मुख्य आरक्षी महेश कुमार शुक्ला हैं, जिन्हें विगत दिनों एसपी चंदौली ने निलंबन के बाद बहाल किया था। इसके बाद भी एसपी कार्यालय के बड़े बाबू विजय प्रताप सिंह बिना पैसा मिले इस संबंध में आदेश जारी नहीं कर रहे थे। इस पर महेश शुक्ला द्वारा उन्हें पैसे देकर पांव छुआ गया, जिसकी वीडियो बना ली गई। अमिताभ ठाकुर ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकरण बताते हुए पूरे प्रदेश में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों का इसी प्रकार से उत्पीड़न होने की बात कहते हुए तत्काल सत्यता की जांच की मांग की।
जिसके बाद चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ सदर की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी यातायात महेश शुक्ला और पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक और निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और प्रारम्भिक जांच के निर्देश दिए। एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि यह वीडियो दो महीने पुराना है। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें