फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा की नहीं बल्कि मनी व मशीन की है यह जीत: डीएन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। प्रदेश में मनी व मशीन की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीता है। यह जीत भाजपा और बसपा अर्थात मोदी और मायावती की दोस्ती की जीत है। प्रदेश में विभाजनकारी व सांप्रदायिक ताकतों की जीत हुई है। यह गरीबों, किसानों व नौजवानों की हार है। ये बातें समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने शनिवार को विकासखंड के बिलारीडीह स्थित शिवमंदिर पर एक बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज बांटो, पैसा बाटों, झूठ बोलो और शासन करो की नीति को इस चुनाव में भी दोहराया। कहा कि भाजपा ने गरीबों, पिछड़ों के बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम कटवाने के घिनौने चुनावी हथकंडे का भी प्रयोग किया। कहा कि प्रदेश में सपा को हराने के लिए मायावती ने भाजपा से मिलकर गहरी साजिश के तहत अपने दलित कैडर वोटों को भाजपा को दिलवाया। वहीं मुस्लिमों को गुमराह करके उनके वोटों का बंटवारा करके सौ से अधिक सीटों पर सपा को हरवाया। यही कारण है कि बसपा का मत प्रतिशत 22 से गिरकर 12 पर आ गया। बसपा ने मतगणना स्थलों पर भाजपा से मिलकर अपने मतों का हेरफेर कर कई सीटों पर सपा को हरवाया है। जिले में चकिया व वाराणसी में शहर दक्षिणी की सीट इसके उदाहरण हैं। कहा कि समाजवादी इससे हताश नहीं होंगे बल्कि अपनी रणनीति बदलते हुए गांव स्तर पर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ते रहेंगे। इस मौके पर जमुना भारती, राधे बनवासी, राजू सोनकर, कमला राजभर, गुड्डू बियार चंद्रशेखर बिंद, मो. सैफ, रजिया बेगम, बंटी यादव, रामअवध यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें