फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेनों ने नियमित ट्रेनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियमित ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। मंगलवार को अप दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब रही। विभूति एक्सप्रेस को सुबह 08:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन साढ़े 11 बजे पहुंची। वहीं उधना होली स्पेशल 06 घंटे विलंब रही। इससे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर वर्तमान में 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मंगलवार की शाम छह बजे तक अप की ओर जाने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 6 घंटे, मधुपुर-आनंद विहार बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे विलंब रही। इसी तरह हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, भुवनेश्वर -नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे, गोड्डा-दौड़ई विकली एक्सप्रेस 2 घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस सवा 8 घंटे विलंब रही। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें