सात नवंबर को लखनऊ से सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुए औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य टीम के साथ कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित सिंह मेडिकोज पर पहुंचे पर वह बंद मिली। वहीं, संचालक का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने मुगलसराय थाने में फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि औषधि निरीक्षक के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिरप है नारकोटिक्स श्रेणी की
कोडीनयुक्त सिरप नारकोटिक्स श्रेणी की दवा है, जिसका उपयोग केवल डॉक्टर की पर्ची पर सीमित मात्रा में किया जा सकता है। इसका गैर-चिकित्सकीय उपयोग नशे के रूप में अधिक किया जाता है और यह कड़ाई से नियंत्रित दवा श्रेणी में आती है।