फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजघाट पुल पर 13 जनवरी तक नहीं चलेंगे वाहन, पैदल जा सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट मालवीय पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन जाइंट की मरम्मत के लिए मंगलवार की रात 10 बजे वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि मालवीय पुल (राजघाट पुल) पर मरम्मत कार्य के चलते 23 दिसंबर की रात 10 बजे से 13 जनवरी 2026 तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान पैदल यात्रियों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कैंट से पड़ाव मार्ग पर इस पुल के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन जाइंट की मरम्मत कराई जानी है। कार्य अवधि में राजघाट पुल से किसी भी प्रकार के वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। वहीं सामने घाट पुल से बड़े चार पहिया वाहन, स्कूल बसें, इलेक्ट्रिक बसें, ऑटो, ट्रैवलर और मालवाहक वाहन भी नहीं चल सकेंगे। 20 दिसंबर को जहां दोपहिया वाहनों को छूट थी वहीं 23 दिसंबर को सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। केवल पैदल जाने-आने वालों को छूट है। चंदौली यातायात पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया है।
विज्ञापन


चंदौली से आने वाले वाहन पचफेड़वा से किए जाएंगे डायवर्ट
यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि चंदौली से वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जाने वाले चार पहिया वाहन पचफेड़वा रिंग रोड से होकर जाएंगे। चंदौली से मुगलसराय-पड़ाव होते हुए वाराणसी जाने वाले भारी और मालवाहक वाहन चकिया तिराहे से गौधना चौराहा होते हुए एनएच-19 के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इस अवधि में पड़ाव से नमो घाट की ओर केवल पैदल यात्रियों को आने-जाने की अनुमति होगी। वहीं सामने घाट पुल से दो पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, हल्के चार पहिया वाहन, एंबुलेंस और शव वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।चंदौली और वाराणसी को जोड़ने वाले मालवीय पुल (राजघाट पुल) के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन जाइंटटी मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रूट डायवर्जन से पीडीडीयू नगर से वाराणसी जाने वाले 800 ऑटो और लगभग इतने ही ई रिक्शा का संचालन बंद हो जाएगा। इसके कारण पीडीडीयू नगर से कैंट जाने वालों को 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से रेलवे क्षेत्र और बाजार से लगभग 600 ऑटो रिक्शा रोजाना मैदागिन, लंका बीएचयू, कैंट आते-जाते हैं। वहीं पड़ाव चौराहे से रोजाना डेढ़ सौ ऑटो और ई रिक्शा मैदागिन जाते हैं। वहीं 50 से अधिक ऑटो और ई रिक्शा आशापुर की ओर जाते हैं। इसमें सबसे बड़ी संख्या वाराणसी से पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आने वालों की होती है। वर्तमान में पीडीडीयू नगर से कैँट तक ऑटो रिक्शा का प्रति यात्री किराया 40 रुपये वसूला जाता है। अब यात्री 40 रुपये देकर पहले लंका जाएंगे और वहां से 40 रुपये देकर कैंट जाएंगे। यही हाल सामने घाट से होकर जाने में भी होगा। वाराणसी और चंदौली के बीच प्रमुख चौराहा पड़ाव से कैंट, मैदागिन, गोदौलिया, आशापुर जाने वालों को परेशान होना पड़ेगा। पड़ाव से लगभग डेढ़ सौ ऑटो और ई रिक्शा मैदागिन जाते हैं। वहीं 50 से अधिक ऑटो कज्जाकपुरा होते हुए आशापुर जाते हैं। यही नहीं वर्तमान में ई रिक्शा वालों के लिए सबसे बड़ी कमाई का साधन पड़ाव से नमो घाट के बीच चलने से होती है। अब वाराणसी पड़ाव आने वाले ऑटो और ई रिक्शा नमो घाट पर ही रुकेंगे। ऑटो चालक रवि ने बताया कि आशापुर जाने के लिए नमो घाट से ही सवारी भर लेंगे। वहीं पुल पार करने के बजाए उस पार ही सवारी उतारेंगे। इससे अधिक परेशानी सवारियों को होगी। उन्हें पैदल अथवा दोपहिया वाहनों से पुल पार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें