सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी, शहीदगांव में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता लक्ष्य-3.0 का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दीप जला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं के सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रोहित यादव प्रथम, दिव्यांश जायसवाल द्वितीय व शिवम यादव तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में रिमी पांडेय प्रथम, नैंसी द्वितीय व पंखुड़ी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग रिले रेस में शक्ति हाउस प्रथम, संवेदना द्वितीय व समृद्धि हाउस तृतीय रहीं। बालिका वर्ग रिले रेस में सृजन हाउस प्रथम, शक्ति हाऊस द्वितीय व संवेदना हाऊस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग रिले रेस में सृजन हाउस प्रथम, समृद्धि द्वितीय व शक्ति तृतीय एवं जूनियर बालिका वर्ग रिले रेस में संवेदना हाउस प्रथम, समृद्धि द्वितीय व शक्ति तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में शिवम प्रथम व अंकित द्वितीय स्थान एवं सीनियर बालिका बाधा रेस में हर्षिता प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व कार्तिका तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में रोहित प्रथम, दिव्यांश जायसवाल द्वितीय व कृष्णा यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डाॅ. आनंद विद्यार्थी, निदेशिका कंचन विद्यार्थी प्रखर आनंद, प्रिंसिपल रामशंकर सिंह, प्रेम कुमार, अजीत शर्मा, रम्पी सिंह, पुनीता श्रीवास्तव आदि रहे।