फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की तल्खी से सब्जियां हुईं महंगी

Mon, 27 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सब्जी की दूकान
विज्ञापन
मौसम की तल्खी ने सब्जियों को कुछ हद तक महंगा किया है। लेकिन इस मौसम में नेनुआ, करैला और परवल खूब मिल रहे हैं। बारिश होते ही बाहर से भरपूर सब्जियां बाजार में आने वाली हैं। इससे सब्जी बाजार की सूरत बदली नजर आएगी। लोग गोभी, इलाहाबादी बैगन और मद्धुपुर के कोहड़ा और लौकी का स्वाद ले सकेंगे। 
विज्ञापन

 मानसून के आगाज के बावजूद भरपूर बारिश नहीं हुई है। तेज धूप की वजह से पिछले माह के मुकाबले सब्जियां बाजार में कुछ महंगी बिक रही हैं। हालांकि अभी भी नेनुआ, लौकी, परवल, करेला बाजार में भरपूर मात्रा में मिल रहा है और आम लोगों के बजट में भी है। इसके उलट कोहड़ा, सूरन, भिंडी और बैगन बाजार में महंगे बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी की वजह से सब्जियों की कीमत कुछ ऊंची है। बाहर से सब्जियां आ रही हैं लेकिन कम मात्रा है। एक सप्ताह के भीतर गहमर इलाके से भरपूर मात्रा में परवल की आवक शुरू होगी, तो मिर्जापुर के कैलहट इलाके से गोभी, इलाहाबाद का बैगन, मद्धुपुर और नौगढ़ से लौकी, कोहड़ा, नेनुआ, गोरखपुर से करेला की तेज आवक होगी। इसके बाद सब्जियों की कीमत कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें