फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ वीडीए की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की टीम ने दो कालोनाइजरों के कार्यालयों को जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन

इन दिनों नगर के आसपास के क्षेत्रों में तेजी से अवैध कालोनियां विकसित हो रही हैं। बिना वीडीए से संस्तुति लिए कालोनाइजर लोगों को प्लाट व फ्लैट बेच रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद वीडीए के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जोनल अधिकारी अनिल दूबे व अवर अभियंता आरके सिंह अधीनस्थों व पुलिस बल के साथ क्षेत्र के रेमा गांव के सिवान में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित विकसित हो रही कालोनी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर ताला लगा था और वहां कोई भी कर्मचारी नहीं था। इसपर टीम ने जेसीबी से कार्यालय को जमींदोज कर दिया। यहां के बाद वीडीए टीम अलीनगर पहुंची। यहां अवैध तरीके से विकसित हो रही एक कालोनी के कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया। वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मच रहा। जोनल अधिकारी अनिल दूबे ने बताया कि उक्त कालोनियां बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रहीं थी। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले ले। अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें