कंदवा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निजी अस्पताल चला रहे झोलाछाप चिकित्सक लोगों का शोषण कर रहे हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निजी क्लीनिक चला रहे जिन झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ रितेश कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब वही झोलाछाप चिकित्सक फिर से दूसरे जगहों पर अपना निजी अस्पताल खोलकर लोगों का शोषण कर रहे हैं। गांव के मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, निर्मल, सुभाष, रमेश, वीरेन्द्र आदि ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रभारी चिकित्सा बरहनी डा. रितेश कुमार ने कहा कि जहां भी शिकायत मिलती है वहां जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद