फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वीडीए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पडाव। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के विभाग के सभी संवर्ग कर्मचारियों के खिलाफ उत्पीड़न करने के विरोध में कर्मचारियों ने स्थानीय जोनल कार्यालय पर बांहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में पिछले दिनों पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया था। चेतावनी दी कि गई यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इस आंदोलन का समर्थन जिला अध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद वाराणसी शशिकांत श्रीवास्तव ने किया है। इसी मांग को लेकर मंडल आयुक्त को एक पत्रक दिया गया है। कहा कि इसी कड़ी में काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। कहा कि समस्या का निदान जल्द नहीं होता है तो अन्यथा संयुक्त राज्य परिषद भी आंदोलन में शामिल होंगे। आंदोलन में उत्तर प्रदेश वाराणसी विकास डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, महासचिव पीएन दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री अभिषेक सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महामंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें