फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 40 ग्राम पंचायतों में वीबीजीरामजी का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के 40 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने टिमिलपुरा समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना के लाभ के बारे में बताया। कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
योजना के तहत अब पात्र मजदूरों को 100 दिनों की बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही दैनिक मजदूरी 252 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। इससे ग्रामीण मजदूरों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें अधिक दिनों तक स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि योजना में केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी होगी। विभिन्न कच्चे और पक्के विकास कार्यों पर होने वाले खर्च का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी।
योजना के अंतर्गत परिसंपत्ति निर्माण, आधारभूत संरचना का विकास, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन, रोजगार सृजन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य भी कराए जाएंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना में कई बदलाव कर ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को अधिक लाभ देने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के बिना देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव पवन दुबे, राम सिंह, अरविंद गौतम, शशिकांत भारती, संजय यादव, संदीप गौतम, रजनीश यादव, अमित यादव, विनय कुमार, प्रिया मौर्य आदि मौजूद थीं। शहाबगंज : क्षेत्र के भटरौल गांव में बृहस्पतिवार को वीबीजी-राम जी योजना का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर श्रमिकों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव राजेंद्र भारती, ग्राम प्रधान सुरेंद्र चौहान, सतीश कुमार सिंह, सोना देवी, रिंकू देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें