पीडीडीयू नगर। लोकतंत्र में मतदान हर भारतीय का अधिकार है। इसी अधिकार को समझाने के लिए रविवार को मतदान की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों से पहले मतदान फिर जलपान की अपील की। इस दौरान लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
नगर के काली महाल में युवा, बच्चे, महिलाएं और समाजसेेवियों ने एकजुट होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष खालिद वकार आबिद ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। 18 वर्ष से ऊपर के सभी भारतीय को अवश्य रूप से मतदान करना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इस देश में सरकार लोगों के वोट से चुनी जाती है। जितना अधिक मतदान प्रतिशत चंदौली जिले का होगा उतना ही प्रदेश में अपना जिला जागरुक माना जाएगा। रामू गुप्ता ने कहा कि वोट का अधिकार हमें बहुत ही संघर्ष के बाद मिला है। इसलिए प्रत्येक देश के नागरिकों को वोट डालना चाहिए। वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए। इस अवसर पर नुरुल हक़, इरफान अली, हामिद हुसैन, राजेश, आबिद खान, मुहम्मद सरवर, मुहम्मद मुस्तफा, जफर अली, अनीसा बेग़म, परवीन रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के बैनरतले रविवार को मूसाखाँड़ ( भलुईया दाई) पहुंचकर युवाओं व ग्रामीणों से सोमवार को अवश्य रूप से मतदान की अपील की। इस दौरान लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान प्रबंधक प्रशांत कुमार, संतोष यादव, अरुन कुमार, देवा मौर्य सरकार, बसंत कुमार, अंगद नेगी, श्यामसुंदर यादव, संतोष कुमार, नीरज कुमार,सचिन कुमार, कन्हैया, चंदन कुमार, कंकड़, सुनील टाइगर, अजित, ओम प्रकाश जायसवाल, अर्पित कुमार रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कंजेहरा गांव में मतदान की पूर्व संध्या पर रविवार को अंकुर वेलफेयर सोसायटी के बैनरतले बच्चों ने गली गली घूम कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। बच्चों ने गली गली में घूमकर ऽपहले मतदान,फिर जलपान,ऽ ऽलोकतंत्र का भाग्य विधाता,जागरूक हो मतदाताऽ ऽवोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना हैऽ आदि नारे लगाते चल रहे थे।