पोस्टर प्रतियोगिता में वनिषा व वाद विवाद में आंचल रही प्रथम
सचित्र -
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित मानवाधिकार सप्ताह का समापन शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ । इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार वनिषा श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार हितैषी मीना, तृतीय पुरस्कार आकाश पांडेय को मिला। वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार आंचल को, द्वितीय पुरस्कार उदयभान को, तृतीय पुरस्कार अनुपम चक्रवर्ती को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दीपिका हरिवाल को, द्वितीय पुरस्कार अंकिता सिंह, तृतीय पुरस्कार राजेश कुमार को दिया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि महाविद्यालय मे ऐसी प्रतियोगिताए रचनात्मक माहौल को उत्पन्न करती है और हमारे दृष्टिकोण में व्यापकता लाती है। कहा कि इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास भी होता है। प्रो. उदयन मिश्र ने मानवाधिकार दिवस मनाने की प्रासंगिकता पर मत व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. दीनबंधु, डा संजय पांडेय, डा. अरूण सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. धनंजय राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डा. ब्रजेश ने किया।