पीडीडीयू नगर। नगर से सटे धूसखास निवासी जैनेंद्रधर दूबे के पुत्र उत्कर्ष दूबे का चयन स्पोर्ट्स हास्टल देवरिया के लिए हुआ। उत्कर्ष की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। मंगलवार को परिवार समेत ग्रामीणों ने उत्कर्ष को मिठाई खिलाकर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
धूसखास निवासी उत्कर्ष दूबे कक्षा दसवीं का छात्र है। स्पोर्ट्स हास्टल में क्रिकेट वर्ग में चयन को लेकर उसने काफी मेहनत की थी। उत्कर्ष ने बताया कि चयन के लिए उसने काफी समय फील्ड पर बिताया। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने भी भरपूर सहयोग दिया। चयन के बाबत उप खेल निदेशक एसएस मिश्रा की ओर से भेजे गये पत्र के अनुसार उत्कर्ष को एक जुलाई तक क्रीड़ा अधिकारी देवरिया को रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी ले जाने के निर्देश दिये गये है। जैैनेंद्रधर दूबे ने बताया कि स्पोर्ट्स हास्टल में चयन को लेकर उत्कर्ष की ओर से की गई मेहनत का फल उसे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लगन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है।