फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सांख्यिकी की परीक्षा में उषा की 25वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। संघ लोक सेवा आयोग की सांख्यिकी की परीक्षा में चकिया नगर के बुद्ध नगर के निवासी सेवानिवृत्ति सहकारी बैंक कर्मी सुदामा प्रसाद प्रजापति की पुत्री उषा कुमारी ने पूरे देश में 25वां स्थान हासिल कर क्षेत्र के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन पश्चिम बुद्धनगर के निवासी रिटायर्ड सहकारी बैंक कर्मी सुदामा प्रसाद प्रजापति और स्वर्गीय मंती देवी की पुत्री उषा आरंभ से ही मेधावी थी।
उसने चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी एवं सांख्यिकी में एमएससी किया है। संघ लोक सेवा आयोग की संख्या की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली छात्रा है। जिससे नगरवासी प्रसन्न है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सभासद उमेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद मीना विश्वकर्मा सहित नगर के तमाम लोगों ने कहा कि उषा की सफलता नगर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें