इलिया के गोविंदपुर में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
पीडीडीयू नगर। विजय दशमी के दूसरे दिन बारिश के कारण पूजा कमेटियों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रोक दिया था। ऐसे में शनिवार को गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला और दुर्गा प्रतिमाओं का विजर्सन किया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
शुक्रवार की सुबह से ही तेज बारिश होने लगी। अत्यधिक बारिश होने के कारण कुछ कमेटियां ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकीं। अधिकतर कमेटियों ने प्रतिमा विसर्जन को टाल दिया। शनिवार को भी सुबह से हल्की बारिश होती रही लेकिन शुक्रवार के मुकाबले कम बारिश हुई। ऐसे में मौका देख कर कमेटियों की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। नगर के लाठ नंबर दो, रविनगर, पटेल नगर, मानसनगर, गल्ला मंडी, नई सट्टी आदि स्थानों पर जुलूस निकाल कर नगर के नई बस्ती स्थित दामोदरदास पोखरे में प्रतिमा विसर्जित की गई। संवाद
इलिया के गोविंदपुर में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद