पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर लगभग पौने तीन बजे नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित खेल मैदान के पास छापा मारकर चोरी के आरोप में पांच को पकड़ा इसमें चार नाबालिग हैं। सोमवार को खुलासा करते हुए सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पकड़े गए चार नाबालिग में एक यूट्यूबर और एक रील बनाने वाला है। सबसे पास के आईफोन और महंगे मोबाइल सेट हैं। महंगे मोबाइल खरीदकर उससे वीडियो बनाने के लिए चारो चोरी करते थे।
सीओ अनिरूद्ध ने बताया कि ये चोर अमूमन रेलवे कॉलीनी में रहने वाले रेल कर्मचारियों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह का मुख्य बदमाश रहमान इन बच्चों से रेकी कराता था। ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद जब दिन में रेल कर्मचारी ड्यूटी जाते थे तो ये दिनदहाड़े चोरी करते थे। चोरी के बाद पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि कई सामान ऐसे हैं जिसका ताला नहीं टूटा है। इससे शक हुआ कि इसमें कोई कमजोर व्यक्ति या फिर बच्चे शामिल हैं।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को सूचना मिली कि नगर के इंडियन इंस्टिट्यूट कालोनी स्थित खेल मैदान में कुछ चोरी के सामान का बंटबारा कर रहे हैं। उनमें आपस में विवाद भी हो रहा है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक की ओर से टीम का गठन कर मौके पर छापा मारा। पुलिस ने वहां चोरी के माल के साथ पांच को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सभी कोतवाली ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े रहमान उर्फ आंखी निवासी ओड़वार कांशीराम आवास कोतवाली मुगलसराय के अलावा सभी नाबालिग हैं। पुलिस को इनके पास से सोने की आठ चेन, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक लॉकेट, एक जोड़ी कान का झुमका, एक जोड़ी कान का झाला, चार कील, चार जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, छह चांदी की अंगूठी, एक फूल करधनी, मोबाइल फोन समेत 53 सौ रुपये नगद बरामद हुए है। पकड़े गये पांचों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।