फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाली

Thu, 02 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय गायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से बुधवार को नगर स्थित अरविंद वाटिका से पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


पहले दिन महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर पूरे नगर का भ्रमण किया।

कलश यात्रा अरविंद वाटिका से चलकर सती मां मंदिर पर जल लेकर पुन: वाटिका में पहुंची और कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुबह पीले परिधान धारण किए महिलाएं अरविंद वाटिका से सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाली, जो जीटी रोड होते हुए पुरानी बाजार के रास्ते सती माता मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां महिलाओं ने वहां कलश में जल भरकर पुन: शंकर मोड़ होते हुए अरविंद वाटिका पहुंची। कलश यात्रा के साथ ही सुंदर झांकी भी निकाली गई।

कलश यात्रा जिस रास्ते से गुजरी जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नमन किया। इस दौरान वहां भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना हुई। शाम को संगीतमय कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। इस मौके पर खरपत्तू मौर्य, हरिहर विश्वकर्मा, हिरावती देवी, लक्ष्मीना सिंह, द्रौपदी, रजवंती देवी, रामआश्रय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें