यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार के तत्वावधान में सावित्री महिला हस्तकला
प्रशिक्षण समिति के तहत आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार
को हुआ।
इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को समिति के
अध्यक्ष सावित्री अग्रवाल द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर समिति
अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए
प्रशिक्षित किया गया है। अब वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल कर सकती
है।
इस अवसर पर रेनू, माया कुमारी, रीना, फुलमती और सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।