फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर कार्य के दौरान अप-डाउन ट्रेने आईं, कटकर मेठ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर पुलिस पिकेट के पीछे रेलवे लाइन का कार्य करा रहे लेबरों के मेठ की शनिवार की शाम करीब चार बजे ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। कार्य के दौरान ही अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। मेठ भागना चाहा पर भाग न सका और उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के अरंगा वारिस गांव निवासी लूमीयूधान (57 वर्ष ) लेबरों का मेठ था। वह शनिवार की शाम चार बजे नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास रेलवे लाइन पर लेबरों के साथ रेलवे लाइन को ठीक करा रहा था। इसी दौरान अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। वह भागना चाहा पर भाग न सका और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें