फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Crime News: आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात

Wed, 08 Jan 2025 11:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli Latest News: चंदौली जिले में चोरों ने आभूषण की दुकान में दीवार काटकर लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में नगर स्थित पुलिस चौकी के समीप राजेश कुमार सर्राफ की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के माल पार कर दिए। जब इसकी जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह हुई तो उसके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह के साथ चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी मामले की तहकीकात में जुट गए। वहीं दुकानदार की मानें तो लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण चोर चुरा ले गए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस चौकी के समीप राजेश कुमार की आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात राजेश दुकान बंद कर बाजार स्थित अपने घर चले गए। चोर मौका देख दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए और आलमारी को गैस कटर से काटकर उसमें रखे आभूषण चोरी कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने सुबह बुधवार को जब दुकान खोला तो सामान बिखरे पड़े थे और अंदर देखा तो पीछे सेंध लगी थी। यह देख दुकानदार के होश उड़ गए।  घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि चांदी के जेवर 9 किलो 250 ग्राम, 190 ग्राम सोने के जेवर और नकदी 35 हजार रुपये गायब हुए हैं। 

वहीं सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें