फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गांव के लड़कों के साथ शराब पीने गए युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 Nov 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गांव निवासी रामाज्ञा चौहान (24) पुत्र बुल्लू चौहान शनिवार को शाम गांव के ही चार युवकों के साथ नई बाजार गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। इस परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। परिजन उसके साथ गए युवकों के घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि रामाज्ञा रात में नहर में गिर गया था।
विज्ञापन
UP Crime - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली के जमुनीपुर बनवा गांव के युवक का शव रविवार की सुबह नहर मे उतराया मिला। युवक शनिवार की शाम गांव के ही चार युवकों के साथ शराब पीने नई बाजार गया था। युवक की मौत के बाद परिजन युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में हो हल्ला किया। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन

गांव निवासी रामाज्ञा चौहान (24) पुत्र बुल्लू चौहान शनिवार को शाम गांव के ही चार युवकों के साथ नई बाजार गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। इस परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। परिजन उसके साथ गए युवकों के घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि रामाज्ञा रात में नहर में गिर गया था। रविवार की भोर मे की परिजन खोजते खोजते नहर के पास गए तो देखा कि रामाज्ञा लहूलुहान हाल मे नहर में गिरा पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि सभी ने उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठाया था और नई बाजार दारु पीने के लिए ले गए थे। जब फोन किया जा रहा था तो पहली बार रामाज्ञा का फोन एक आरोपी ने  रिसीव किया था। उसके बाद स्विच ऑफ कर दिया गया। मृतक के सिर में गंभीर चोटें हैं।पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए तहरीर देने की बात कही। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन तहरीर देकर थाने पर अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि  बाइक से जा रहे युवकों को भूसा लाद कर आ रहे पिकअप ने टक़्कर मार डी। टक्कर से  बाइक सवार दो युवक नहर में जा गिरे थे। जिसमें भूसा लाद कर जा रहे रहे लोगों ने एक युवक ऋषि को पानी से बाहर निकला और निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।रामाज्ञा चौहान नहर में डूब गया। उसके बारे मे नहीं पता चला। पानी मे डूबने से रामाज्ञा की मौत हो गईं। विस्तृत रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। फिलहाल परिजन कि तहरीर के आधार पर मामले में सभी को आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें