फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आफत बनकर आई आधे घंटे की आंधी, पीपा पुल हुआ ध्वस्त, तीन मकान गिरे, मची अफरा-तफरी

Thu, 10 Apr 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

आंधी ने जमकर तांडव किया तीन जगहों पर बिजली के हाईटेंशन पोल और तार गिरे लगभग 20 मिनट तक रोशनी कम हो गई और इससे पीपा पुल ध्वस्त हो गया इसके साथ ही तीन मकान गिर गए।
विज्ञापन
आंधी से पीपा पुल क्षतिग्रस्त, मकान गिरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में बृहस्पतिवार की दोपहर आधे घंटे चली आंधी आफत साबित हुई। धानापुर स्थितनगवा-चोचकपुर पीपा पुल का अप्रोच ध्वस्त हो गया। जिससे आवागमन ठप हो गया। वहीं चहनिया में पेड़ गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। वहीं कमालपुर में भी मिट्टी का घर गिर गया।
विज्ञापन


नगर के पथरा में दीवार गिरने से दबकर पांच भेड़ों को मौत हो गई। वहीं तीन जगहोें पर हाईटेंशन पोल गिरे। आंधी के दौरान करीब दोपहर में करीब 20 मिनट तक रात जैसा अंधेरा छाया रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई।

जिले में बृहस्पतिवार को दिन के 12 बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जिले के अधिकांश हिस्सों में बरसात हुई। आधे घंटे तक दिन में रात के समान अंधेरा छा गया। आंधी-पानी के कारण जिले के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई जो देर शाम तक बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से जहां गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया वहीं आम की फसल 50 प्रतिशत से अधिक बर्बाद हो गई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान बुधवार के 40 से तीन डिग्री गिरकर 37 और न्यूनतम तापमान 25 से गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया।

हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को सावन का अनुभव करा दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप भी निकल आई।

 

आंधी से पीपा पुल क्षतिग्रस्त, मकान गिरा - फोटो : Amar Ujala
चार घंटे तक 50 हजार आबादी की बिजली रही गुल

आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत निगम के कर्मियों ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की। वहीं चंदासी उपकेंद्र से फीडरों की आपूर्ति मौसम को देखते हुए बंद कर दी गई थी।

मौसम सामान्य होने के बाद दिन के एक बजे के करीब आपूर्ति बहाल की गई लेकिन दो घंटे बाद ठप हो गई। उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या दो के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार की लाइन में गड़बड़ी आ गई है।

महमूदपुर में हाई मास्ट का पोल टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने पोल हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई।
 

दीवार गिरने से पांच भेड़ मरीं, दस घायल

नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ, पथरा में आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से उसके मलबे की चपेट में आकर पांच भेड़ मर गईं जबकि दस घायल हो गईं। वार्ड के रामधनी पाल व महेंद्र पाल भेड चरा रहे थे। उसी समय आई आंधी से पास की दीवार गिर गई जिसके नीचे भेड़े दब गईं। वहीं भेड़ चरा रहे पशुपालक महेंद्र के पैर में भी चोट आ गई है। सूचना के बाद पहुंचे लेखपाल सलमान खान ने मौका मुआयना किया।

आंधी-पानी से मिट्टी की दीवार गिरी

कमालपुर। धानापुर विकासखंड के प्रह्लादपुर गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान पहलवान मौर्य के घर की कच्ची दीवार गिर गई। वहीं विकास बिंद के करकट से बने घर मे बिजली गिरने से करकट की छत फट गई। संयोग अच्छा रहा कि परिवार का कोई सदस्य उस दौरान घर में नहीं था। इसके अलावा कमालपुर कस्बा में मदन मोहन रस्तोगी की दुकान पर रखी कुर्सी उड़कर 11 हजार वोल्ट के तार पर अटक गई।



 

गेहूं के साथ आम की फसल को हुआ भारी नुकसान

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां गेहूं की खड़ी फसल की कटाई में देर होगी, वहीं जो फसल कट चुकी है, उसकी मड़ाई में भी देरी होगी। किसानों ने बताया कि अभी तक सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो पाई है। बाकी फसल खेतों में खड़ी है। वहीं आम के किसानों ने बताया कि फसल को करीब 50 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। आम के टिकोरे तेज हवा से गिरकर बर्बाद हो गए हैं।


पीपा पुल का अप्रोच ध्वस्त होने से आवागमन ठप

धानापुर। क्षेत्र स्थित नगवा-चोचकपुर पीपा पुल का अप्रोच तेज आंधी पानी से ध्वस्त हो गया। इससे पुल पर आवागमन बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पुल चालू होने में 24 घंटे लग जाएंगे। महाकुंभ के कारण लगभग चार माह से पीपा पुल बंद था क्योंकि महाकुंभ के लिए पुल पर लगे चकर्ड प्लेट प्रयागराज भेज दिए गए थे। वहां से वापस आने के बाद एक सप्ताह पूर्व पुल से आवागमन शुरू हुआ था लेकिन एक बार तेज आंधी तूफान ने पुल पर आवागमन ठप कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक अप्रोच को जोड़ दिया जाएगा।

 


छह घंटे ठप रही 72 गांवों की बिजली आपूर्ति

विकास खंड के बिलारीडीह और बरहुली बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 72 गांवों की विद्युत आपूर्ति बुधवार को करीब छह घंटे तक ठप रही। शाम लगभग सात बजे अचानक तेज हवा के झोंके के कारण 33 हजार वोल्ट का एक खंभा बरहुली नहर के पास झुक गया। जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एसडीओ जीवनाथपुर अमर सिंह पटेल, जेई मुहम्मद शाहिद और लाइनमैन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात में नया खंभा लगाया गया। तब जाकर रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण खंभे के झुकने की घटना अप्रत्याशित थी। लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नियमित निरीक्षण और रखरखाव पर जोर देने की बात कही। संवाद

 
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने पर 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल

बेमौसम बारिश, चक्रवाती तूफान और ओला वृष्टि के कारण जिन किसानाें के फसल की क्षति हुई है और उनकी ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया गया है । ऐसे किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर फोन कर अपनी सूचना दर्ज करा दें।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो तत्काल जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित रूप से अवगत करा दें, ताकि नियमानुसार फसल बीमा कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कराई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें