फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में हुई युवक की मौत

Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुढ़कला गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसका शव किचन में मिला है। परिवार के सदस्यों के रोने की आवाज से आस-पास के लोगों को युवक की  मौत का पता चला। शव के पास ही शराब की तीन बोतलें, नमकीन पड़े थे और किसी चीज के जलाने के निशान बने थे। युवक की मौत कैसे हुई पता नहीं चल पाया है। घर में युवक की मां और पत्नी दोनों थीं पर वे मौत का कारण नहीं बता पाई।
विज्ञापन


गांव निवासी आनंद (33) पुत्र छोटेलाल अपनी मां कांती देवी के साथ रहता था। उसका पिता इनसे अलग रहता है। मां कांती रेलवे की चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। बताते हैं कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैँ। आनंद का बड़ा भाई  घर छोड़कर जा चुका है। उसकी भी मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है।  आठ माह पूर्व ही आनंद की शादी नगर के ही डीजल कालोनी की सीमा के साथ हुई थी जो साथ रहती थी।  शुक्रवार की आधी रात के बाद सीमा के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुटी। ल.ोग यहां पहुंचे तो देखा तो किचन में आनंद का शव पड़ा हुआ है। समीप में ही शराब की तीन खाली बोतलें पड़ी थीं और नमकीन के पैकेट थे। वहीं कुछ जलने के निशान थे। 

युवक का शरीर नीला पड़ गया था। सूचना पाकर  रेलवे चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि पत्नी सीमा और मां कांती कुछ भी बता नही पता पा रहीं थी। कुछ लोग युवक के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मां और पत्नी की चुप्पी भी रहस्यमय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शराब की बोतले सहित अन्य वस्तुओं को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें