फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने माइनर की कराई सफाई

Sat, 19 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र के नोनारी गांव में आवाजापुर नहर से निकली शहीदगांव माइनर की शुक्रवार को ग्रामीणों ने समाजसेवी के सहयोग से स्वयं साफ सफाई कर प्रशासन को आइना दिखाया।
विज्ञापन


 माइनर में उगे झाड़ झंखाड़ की साफ सफाई होने क बाद खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। इससे किसानों में खुशी है।
शहीद गांव माइनर से शहीदगांव, भदाहूं, नोनारी, महराई सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की सिंचाई होती है। पिछले कई वर्षों से माइनर की साफ सफाई नहीं हुई है। इससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता।

 ग्रामीणों के अनुसार साफ सफाई न होने से माइनर में बड़े-बडे. घास एवं झाड़ियां उग आयीं। इससे पानी का बहाव रुक गया। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता और खेत परती रह जा रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से किसानों को पंप सेट के सहारे खेतों तक पानी पहुंचाना पड़ता।

 उबकर किसानों ने स्वयं ही माइनर के साफ सफाई की योजना बनायी। किसानों की बैठक में मौजूद समाजसेवी अंजनी सिंह ने भी साथ देने की सहमति जतायी।

समाजसेवी के सहयोग से ग्रामीणों ने जेसीबी मंगाकर माइनर की खुदाई कराया। इसमें गांव के गंगा कुशवाहा, मोहन विश्वकर्मा, सुरेश कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राजेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, रामदुलारे यादव, बब्बन यादव आदि रहे।
विज्ञापन

 हिरन यादव  आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें