फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अराजक तत्वों ने तोड़े बिजली के खंभे, कई गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर बिजली के खंभे तोड़ दिए। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरौली गांव से होकर हसनपुर, जमालपुर, महमदपुर होते हुए टांडाकला की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे लगे 440 वोल्ट लाइन के बिजली के खंभों को सोमवार देर रात ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दिया गया। इस दौरान दो खंभे और बिजली के तार टूटकर खेत में गिर पड़े।
विज्ञापन

मौके के पास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक भाग चुका था। घटना के बाद कई गांवों की बिजली बाधित हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी है। गांव के दशमी यादव और बृजेश यादव ने बताया कि अराजक तत्वों की इस हरकत से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। इस संबंध में चहनिया के जेई सुभाष यादव ने बताया कि सरौली में तीन बिजली के खंभे ट्रैक्टर से तोड़े जाने की जानकारी मिली है। एक खंभे को दो दिन पहले और दो खंभों को सोमवार को क्षतिग्रस्त किए गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों का पता चलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें