पीडीडीयू नगर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 11 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसके तहत पुणे-दरभंगा, अहमदाबाद-दरभंगा और रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएंगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले जरूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत 24 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली डाउन 15560 तथा 29 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली अप 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस मनिकपुर, प्रयागराज छिवकी, जिवनाथपुर, वाराणसी, जौनपुर और औड़िहार जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। 25 अप्रैल को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15267 तथा 27 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली डाउन 15268 भी बदले मार्ग से चलेगी। 29 अप्रैल को पुणे से खुलने वाली अप 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस तथा 24 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली डाउन 11034 एक्सप्रेस मनिकपुर, प्रयागराज छिवकी, जिवनाथपुर, वाराणसी, जौनपुर और औड़िहार के रास्ते चलेगी। 29 अप्रैल को रांची से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 24 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली 18610 एक्सप्रेस पीडीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और मनिकपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह 26 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस तथा 28 अप्रैल को डाउन 19422 एक्सप्रेस, 26, 28 और 30 अप्रैल को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 24, 27 एवं 28 अप्रैल को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12382 एक्सप्रेस पीडीडीयू, मिर्जापुर और प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। 29 अप्रैल को हावड़ा से खुलने वाली अप 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस तथा 29 अप्रैल को बीकानेर से खुलने वाली डाउन 22308 एक्सप्रेस पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई और आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगी।