फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिल्ली के लिए दानापुर और गया से चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पांच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से गया और दानापुर से दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें बृहस्पतिवार को चलेंगी। दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 28 मार्च और एक स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल को चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पांच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 03391 राजगीर-आनंद विहार वन-वे स्पेशल 28 मार्च को राजगीर से सुबह 10 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 09.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03299 दानापुर-आनंद विहार वन-वे स्पेशल 27 मार्च को दानापुर से दोपहर बाद 14.30 बजे खुलकर पीडीडीयू के रास्ते अगले दिन 11.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03399 गया-आनंद विहार वन-वे स्पेशल 27 मार्च को गया से 18.50 बजे खुलकर सासाराम, पीडीडीयू, प्रयागराज के रास्ते अगले दिन 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03395 गया-आनंद विहार स्पेशल 28 मार्च को गया से 18.50 बजे खुलकर पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें