फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना टिकट 1732 यात्रियों से वसूले 8.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित मंडल के अन्य बड़े स्टेशनों पर बुधवार की सुबह छह से रात 10 बजे तक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम छह बजे तक 1732 बिना टिकट यात्री पकडे़ गए। उनसे 8.95 लाख 240 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले रेलवे की ओर से बुधवार की सुबह विशेष टिकट चेकिंग अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ ही गया, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला आदि स्टेशनों पर यात्रियों के टिकट की जांच की गई। पीडीडीयू बक्सर, पीडीडीयू-वाराणसी, पीडीडीयू-गया रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भी टिकट चेकिंग की गई। इस अभियान में शाम छह बजे तक 1732 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें