रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को विशेष साफ सफाई के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया। इसमें रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं जागरूकता अभियान के तहत बैनर पर अधिकारियों, रेलकर्मियों और यात्रियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
पीडीडीयू जंक्शन पर आयोजित शिविर में लोको मंडलीय चिकित्सालय से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरबी सिंह ने की देख रेख में रेलकर्मियों, सफाई कर्मियों, सुपरवाइजरों के स्वास्थ्य की जांच की गर्ह। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें यात्रियों, रेलकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की। इस मौके पर हेमंत कुमार शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राहुल कुमार, कौशल यादव, ज्योतिष प्रकाश, सुपरवाइजर अभिषेक आदि मौजूद रहे।