फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दशा में मरीजों को न लिखी जाए बाहर की दवा

विज्ञापन
धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम संजीव सिंह। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
धानापुर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर आपरेशन कक्ष, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, आईसीटीसी सेंटर, डाट्स विभाग सहित विभिन्न वार्डों व निर्माणाधीन कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को पूरी तरह से चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। नि:शुल्क दवा यदि न हो तो जन औषधि केंद्र से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में सुबह 9.15 बजे पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष में पंजीकरण रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति देखी जो संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा सभी चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें व मरीजों की समस्याओं को देखें। ड्यूटी के निर्धारित समय तक कार्य करें अनावश्यक कहीं भी बाहर नहीं रहें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। मरीजों को मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सीन कक्ष का निरीक्षण कर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वैक्सिनेशन में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षय रोग नियंत्रण कक्ष में टाइलिंग, साफ-सफाई का कार्य कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। अस्पताल परिसर में 20 बेड का निर्माणाधीन कोविड सेंटर का निरीक्षण कर वहां प्रयोग की जा रही ईंट, सीमेंट, बालू व लेंटर सहित टेक्निकल कार्यों की जानकारी ली। कहा कि निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी कत्तई न किया जाए। निर्माण कार्य को तय समय सीमा में तैयार कर हैंडओवर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें