फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक घंटे तक जाम

विज्ञापन
सकलडीहा के कुछमन रेलवे क्रॉसिंग के पास पलटी पिकअप - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की सुबह नौ बजे सकलडीहा की तरफ से आ रहा पिकअप बेकाबू होकर कुचमन रेलवे गेट के पास पलट गया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने गाड़ी को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

अलीनगर सकलडीहा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों की वजह से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती हैं। बावजूद विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़क मरम्मत के प्रति मौन हैं। शनिवार को सकलडीहा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप कुचमन रेलवे गेट के पास पहुंचा था कि गड्ढे में फंसकर बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन बीच सड़क पर वाहन पलटने से जाम लग गया। रास्ता बंद होने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एक घंटे बाद पहुंची पुलिसि ने खराब गाड़ी को हटवा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें