सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर काउंटर बनाए जाएंगे। ब्लाक में 13 न्याय पंचायत के लिए 13 काउंटर बनाए जाएंगे। शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी के साथ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान चुनाव के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उम्मीदवारों की सुविधा के लिये चुनाव के लिये लगने वाले जरूरी अभिलेखों की सूची चस्पा कराया। जनपद में तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से चुनावी तैयारी शुरू हो गया है। चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहायक चुनाव अधिकारी के साथ ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक में तेरह न्याय पंचायत के अलग- अलग न्याय पंचायत स्तर पर काउंटर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ उम्मीदवारों की सुविधा के लिये लगने वाले जरूरी अभिलेखों की सूची चस्पा कराया। नामांकन फार्म का वितरण शुरू कराने के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही पिछड़ी और सुरक्षित सीट के उम्मीदवार ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम सदस्यों के लिये जाति प्रमाण पत्र, नोड्यूज ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का लेना अनिवार्य बताया। कहा कि प्रधान और बीडीसी उम्मीदवारों को हलफनामा और ग्राम सदस्यों के लिए घोषणा पत्र भरने की जानकारी दी। जमानत राशि के लिये बैंकों में मोहर लगी फार्म के साथ जमानत राशि जमाकर के ट्रेजरी की रसीद नामांकन फार्म के साथ जमा करना अनिवार्य बताया। बताया कि 13 और 15 अप्रैल को नामांकन कराया जाएगा। अंत में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के नोड्यूज ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी पंकज कुमार, संजीव सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह, पवन दूबे रहे।