फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेकाबू कार घर में घुसी, बरामदे में सो रहा दंपती घायल

विज्ञापन
चहनियां के सराय रसूलपुर में घर में घुसी कार। संवाद
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में रविवार की रात बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में बरामदे में सो रहे ओहाबुद्दीन (65) और उनकी पत्नी शकीला बेगम (63) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बरामदे के साथ पंखा, साइकिल, चारपाई समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पास में बंधी बकरी का पैर टूट गया।
विज्ञापन

सराय रसूलपुर निवासी ओहाबुद्दीन परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। आधी रात धानापुर की ओर से आ रही कार तेज रफ्तार बेकाबू होकर उनके घर में जा घुसी। कार की टक्कर से बरामदे की पटिया और ईंटें दंपती के ऊपर गिर गईं। मलबे में दबने से ओहाबुद्दीन बेहोश हो गए। हादसे की जानकारी पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए।
इसी बीच कार सवार लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवार लोगों को मोहरगंज पुलिस चौकी ले गई। वहीं, परिजन घायल दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ओहाबुद्दीन के छोटे बेटे मुस्ताक ने बताया कि पिता के सिर, हाथ और कमर में चोट आई है, जबकि मां के पैर और कमर में चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार चालक राजन कुमार, करी गांव, थाना धानापुर का रहने वाला है। चालक ने बताया कि बारिश के दौरान कार बेकाबू हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें